20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

हिमाचल में 18 लाख कार्ड धारकों को दालों का इंतजार… सचिवालय से नहीं मिली मंजूरी

Ashoka Times…11 may 23 

श्री रेणुका जी ददाहू में राशन डिपो में अभी तक सस्ती दालों की सप्लाई नहीं पहुंची है। जिसके कारण कार्ड धारकों को सस्ती दालों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

इसका कारण भी सामने आ रहा है कि दालों का टेंडर होने के बाद भी प्रदेश सचिवालय से टेंडर को मंजूरी अभी नहीं मिली है। जिससे प्रदेश के करीब 18.5 लाख राशन कार्ड धारकों को अभी सस्ती दालों के लिए अभी इंतजार करना होगा।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह सुनिश्चित कर रखा है कि डिपुओं में सस्ती दरों पर मिलने वाला खाद्य सामान 10 तारीख तक पहुंच जाए। राशन कार्ड धारकों को चना दाल, मुंग, मलका और माश की चार सस्ती दरों पर दी जाती है।

प्रदेश में डिपुओं के माध्यम से हर महीने करीब 555 मीट्रिक टन दालें सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। वर्तमान में राशन कार्ड धारकों को चना दाल एपीएल परिवार को 36 रुपये किलोग्राम और बीपीएल को 26 रुपये प्रति किलोग्राम, मूंग दाल एपीएल परिवार को 74 और बीपीएल परिवार को 64 रुपये, मलका दाल एपीएल परिवार को 73 और बीपीएल को 63, माश की दाल एपीएल को 73 और बीपीएल को 63 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलती है।

अब समय पर दलों की सप्लाई न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को बाजार से माश 110 रुपये, मलका 90 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये और चना दाल 70 रुपये किलोग्राम के हिसाब से महंगी दरों पर खरीदनी पड़ रही है। इस कारण गरीब लोगों को घर चलाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उधर, हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि प्रदेश के लिए केंद्र से 3 मई को दालों का कोटा मिल गया है। टेंडर की मंजूरी मिलते ही दो-तीन दिन में दालों की आपूर्ति प्रदेश के डिपुओं में कर दी जाएगी।

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम… दो दिन का येलो अलर्ट हुआ जारी…

केंद्र से आया ₹50 करोड़ बजट हुआ लैप्स… भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई गंभीरता से काम…

जून माह से मिलेंगे 2.31 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये… अधिसूचना जारी 

ददाहू अस्पताल का सीएमओ अजय पाठक ने किया निरीक्षण…

पोक्सो एक्ट के तहत सांसद बाहर लैक्चरर अंदर…कहां है एक देश एक संविधान…

HAS सुनील कायथ ने संभाला SDM संगड़ाह का कार्यभार….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles