15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचली युवती के साथ गैंगरेप… एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

Ashoka time’s….27 December

हिमाचल की युवती के साथ चंडीगढ़ में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शिमला की रहने वाली है।युवती सहेलियों के साथ मोहाली (पंजाब) में जॉब के लिए आई थी और यहां किराए पर रह रही थी।

सड़क हादसे में कुचले जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत….

वही सन्नी नामक युवक के संपर्क में आई।सन्नी युक्ति को बहला फुसला कर 4 दिन पहले घुमाने के बहाने सेक्टर 39 के मकान में ले गया। यहां अपने दोस्त परविंदर के साथ मिल उसने युवती को कैद कर लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। पीड़िता को बंधक बना कर कमरे में रखा गया था।दोनों ने 4 दिन तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

युवती किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने सेक्टर 39 में रेड डाली जहां से परविंदर को गिरफ्तार किया लेकिन उसका साथी सन्नी फरार है

पीड़िता की मजिस्ट्रेट के समक्ष स्टेटमेंट रिकार्ड करवा दी गई है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

पांवटा साहिब में नशा तस्कर गिरफतार…. बड़ी मात्रा में नशा बरामद 

पोंटा गोलीकांड में पांच और आरोपी गिरफ्तार… 

दिनदहाड़े शहर में फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार…पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles