15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पोंटा गोलीकांड में पांच और आरोपी गिरफ्तार…

Ashoka Times…26 December 

शहर के भूपपुर में मारपीट के बाद युवक पर फायर करने के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच टीम अब तक गोलीकांड मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किए जाएगा।

बता दें कि 21 दिसंबर को पांवटा साहिब के भूपपुर में देर शाम शिवपुर बरोटीवाला ग्राम निवासी महेंद्र सिंह (28) पुत्र सोहनलाल पर जानलेवा हमला हुआ था।

जब महेंद्र सिंह अपनी गाड़ी का काम करवा रहा था, उस समय आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने गंडासी, रॉड और लोहे के पाइप से उस पर जानलेवा हमला कर दिया था।

यही नहीं मारपीट के बाद भागते हुए हमलावरों ने कट्टे से फायर कर दिया। हालांकि युवक के बाजू के समीप से गोली निकल गई थी लेकिन मारपीट में महेंद्र सिंह घायल हो गया था।

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज व शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपी दीपक चौधरी, साजिद अली व गौरव भंडारी को गिरफ्तार किया था

इस मामले में अब रविवार को वारदात में शामिल पांच और आरोपियों मुकुल पुत्र विकास निवासी गांव पुरुवाला, तहसील पांवटा, कश्मीर सिंह उर्फ मंगी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव आमवाला, तहसील पांवटा, टेक चंद उर्फ टिंकू पुत्र राम चंद्र निवासी माजरी तहसील व जिला अंबाला, हरियाणा, मेहरबान पुत्र कमरउदीन, निवासी गांव मेहरूवाला, डाकघर भंगानी साहिब और दीपक सैनी पुत्र विक्रम सैनी निवासी शक्ति कॉलोनी जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार 5 आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शीघ्र ही हमले में इस्तेमाल कट्टे को भी बरामद किया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles