19.6 C
New York
Friday, November 6, 2026

सेवा ही सर्वोपरि–द स्कॉलर्स होम इंटरैक्ट क्लब निरंतर समाजसेवा के कार्यों में अग्रसर.. चुनी नई कार्यकारिणी..

Ashoka Times…27 august 2025

द स्कॉलर्स होम स्कूल के इंटरैक्ट क्लब के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पदाधिकारियों का विधिवत चयन किया गया। इस अवसर पर घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं–अध्यक्ष : साची शर्मा (पिछले वर्ष की अध्यक्ष नामांकित)

उपाध्यक्ष : भव्या, कक्षा 11वीं (विज्ञान)

सचिव : दक्षेश सिंह पिलखवाल, कक्षा 10वीं

कोषाध्यक्ष : शौर्य शर्मा, कक्षा 10वीं

सत्र 2026-27 के लिए आर्ची बंसल, कक्षा 11वीं (कामर्स) को अध्यक्ष नामांकित चुना गया है।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग एवं स्कूल सीनियर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, रोटरी अध्यक्ष अंशुल गोयल, पास्ट डिप्टी गवर्नर- अरुण शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट- रोटेरियन राखी, सेक्रेटरी-रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता, ट्रेजरार- रोटेरियन किशोर आनंद, पास्ट प्रेसिडेंट- रोटेरियन सोमेश वर्मा, पास्ट प्रेसिडेंट-रोटेरियन कविता गर्ग तथा चयनित सदस्यों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अध्यापक शिखा शर्मा (इंटरैक्ट क्लब की सदस्य) ने बताया कि इंटरैक्ट क्लब हमारे विद्यार्थियों में नेतृत्व, सेवा-भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करता है। हमें विश्वास है कि नवनिर्वाचित टीम विद्यालय का नाम और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

रोटरी क्लब, पांवटा साहिब के अध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा –

“युवा ही समाज के वास्तविक परिवर्तनकर्ता हैं। हमें गर्व है कि द स्कॉलर्स होम इंटरैक्ट क्लब निरंतर समाजसेवा के कार्यों में अग्रसर है। हम नए पदाधिकारियों को पूरे सहयोग का आश्वासन देते हैं। अंत में इंटरैक्ट क्लब के चयनित सदस्यों ने वृक्षारोपण भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles