15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

सिरमौर में फिर बारिश का कहर, 40 बीघा जमीन के साथ गौशाला और पशुओं के बहने की खबर…

Ashoka Times…13 August 23 sirmour 

रविवार शाम मूसलाधार बारिश ने नाहन विकास खंड के कंडईवाला गांव में व्यापक स्तर पर तबाही मचाई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 40 बीघा भूमि जलमग्न हो गई है। एक गौशाला समेत तीन पशुओं के बहने की भी खबर है।

शुरूआती अपडेट के मुताबिक एक ट्रैक्टर व ट्रॉली के अलावा दुकान भी पानी के सैलाब की भेंट चढ़ गई। उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि संबंधित विभाग घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई कर रहे हैं।

उपायुक्त ने कहा कि पुलिस, राजस्व व स्वास्थ्य की टीमें मौके पर रवाना कर दी गई थी। उधर, कालाअंब-नाहन हाईवे पर आम्बवाला में बड़ा हादसा टल गया। अचानक ही सड़क के बीचोंबीच भारी भरकम सफेदे का पेड़ आ गिरा। गौरतलब है कि आम्बवाला के लोगों ने सफेदे के पेड़ों को काटने की मांग की थी। पेड़ गिरने के दौरान मूसलाधार बारिश के समय बडी संख्या में दोपहिया वाहन भी गुजर रहे थे।

गनीमत ये रही कि कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया। शाम 4 बजे के बाद से नाहन व आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। करीब 7 बजे बारिश में विराम आया।

उधर, मूसलाधार बारिश शुरू होने से पहले ही नाहन की ददाहू उठाऊ पेयजल योजना ध्वस्त हो गई थी। विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत शुरू कर दी थी। लेकिन बारिश का दौर शुरू होने के बाद योजना बुरी तरह से प्रभावित हो गई। साथ ही रिस्टोरेशन का कार्य भी बाधित हुआ है।

जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा ने कहा कि धौण इलाके में भूस्खलन के कारण योजना प्रभावित हुई है। लगातार बारिश के कारण मरम्मत में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने शहरवासियों से भंडारण किए गए पानी का इस्तेमाल सही तरीके से करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश से राहत मिलने की स्थिति में सोमवार शाम तक योजना को बहाल करने की कोशिश रहेगी।

आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया जिला सिरमौर को नजरअंदाज… सुखराम 

अनियंत्रित होकर पिकअप गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रेफर

10 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ…ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

हिमाचल में फिर बड़ा लैंडस्लाइड कई मकान और गौशाला आई चपेट में…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles