15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

10 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ…ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

Ashoka Times…13 August 23 Himachal Pradesh 

देर रात तेंदुआ एक 10 वर्षीय बच्ची को जंगल में उठा ले गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वारदात शिमला जिले के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बड़ाच के वार्ड नंबर-7 पांडाधार शनिवार शाम करीब 7:30 की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नेपाली मूल की बच्ची दूध लेने पड़ोस में गई थी। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और बच्ची को घर से करीब 400 मीटर दूर ऊपर की ओर जंगल में ले गया।

मृतक बच्ची का परिवार पांडाधार में रिंकू टेंट हाउस के पास रह रहा है। रात करीब 10:30 बजे वन और पुलिस विभाग सहित स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बच्ची का शव जंगल में क्षत-विक्षत मिला।

इसके बाद शव को सीएचसी ननखड़ी ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम पंचायत बड़ाच के प्रधान संतोष कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले में मृतक बच्ची के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

विक्रमादित्य सिंह दो दिवसीय सिरमौर जिला के प्रवास पर,

हिमाचल में फिर बड़ा लैंडस्लाइड कई मकान और गौशाला आई चपेट में…

लैंडस्लाइड होने से सड़क के किनारे पार्क तीन गाड़ियां भूस्खलन की चपेट…

मंदिर से 15 मीटर दूर झाड़ियों में मिला पुजारी का शव…सनसनी

खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस टीम मौके से रवाना…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles