13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा…दो महिलाओं सहित 3 की मौ#त…

animal image

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा…दो महिलाओं सहित 3 की मौ#त…

Ashoka time’s…12 july 26

जिला सिरमौर के सराहां क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसा नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-907ए) पर सराहां अस्पताल के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, कार (HP16AA-4719) सराहां अस्पताल के नीचे एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पच्छाद पुलिस मौके पर पहुंची और अंधेरे में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसे में 48 वर्षीय रीना शर्मा पत्नी रामलाल शर्मा निवासी घरगौण पलाशो और 65 वर्षीय अधिकारी जेटली पुत्र रमाकांत निवासी सराहां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय उर्मिल जेटली पत्नी अधिकारी जेटली ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि 33 वर्षीय यशस्वी जेटली गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रेफर किया गया है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव शवगृह में रखवाए हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्र ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles