
नाहन में युवक 01.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार..
Ashoka time’s….13 july 26
जिला सिरमौर थाना नाहन की स्पैशल डिटेक्शन सैल टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ने में सफलता हासिल करी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक जिसका नाम जय सिंह है। जो प्रिंस पुत्र राकेश कुमार निवासी बाल्मिकी बस्ती नाहन के साथ मिली भगत से मादक पदार्थ के खरीद फरोक्त के धंन्धे को अंजाम दे रहा है।
जिस सूचना पर स्पैशल डिटेक्शन सैल की पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की व तलाशी ली। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम जय सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नं0 391/11 नजद बवेजा पेट्रोल पम्प नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 बतलाया।
तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 01.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ । जिस पर इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

