
रेणुका जी में देसी शराब और बीयर की खेप के साथ व्यक्ति गिरफ्तार..
Ashoka time’s…12 july 26
पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब और बीयर की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना रेणुका पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेणुका जी क्षेत्र की तरफ से अवैध शराब लेकर संगडाह की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और संदिग्ध मार्ग पर नाकेबंदी कर दी।
कुछ ही देर में पुलिस टीम ने बताए गए हुलिए के आधार पर उस व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। जब पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद की गई खेप में 12 बोतलें देसी शराब और 7 बोतलें बीयर शामिल थीं, जिन्हें आरोपी बिना किसी वैध परमिट या लाइसेंस के ले जा रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान बलदेव सिंह पुत्र बस्ती राम, निवासी गांव द्राविल, डाकघर जरग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

