12.3 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लिया जायजा

Ashoka time’s… 7 July 24 

सिरमौर में डेंगू के प्रकोप को बढ़ता देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने शनिवार को जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों के साथ विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने प्रत्येक खंड में डेंगू एवं अन्य बुखार संबंधित बीमारियों का जायजा लिया। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू इत्यादि बीमारियों की रोकथाम के लिए छिड़काव निदान, एवं उपचार संबंधी सामान की उपलब्धता नगर पालिका एवं पंचायतीराज संस्थानों के माध्यम से सुनिश्चित करें तथा लोगों को मच्छर से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में जागरूक करें और इस से संबंधित पम्फलेट भी उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने आशा वर्कर को आदेश दिए कि वह लोगों को डेंगू के लक्षण के बारे में अवगत कराने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर डेंगू के बारे में जागरुकता बढाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, टायरों, गमलों में पानी ना इकट्ठा होने दें, सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के पानी के बर्तन आदि को सुखा कर पानी भरें। इसके साथ ही मच्छरदानी का प्रयोग करें, बाहर निकलें तो पूरी बाजू के कपड़े पहनने जैसे कुछ आसान उपाय जन मानस के साथ साझा करें और डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

अफीम और चिट्टे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार…

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार… सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई…

देहर खड्ड में डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत….

रेणुका-संगड़ाह कालथ के समीप बस पर गिरी चट्टान…बस चालक एक महिला को आई चोटें

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles