13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

अफीम और चिट्टे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार…

Ashoka time’s…6 July 24 

पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में अफीम और चिट्टा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला….

बता दें कि बालूगंज पुलिस ने नेपाली मूल के पिता-पुत्र से अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया है बालूगंज थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे पिता-पुत्र की जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 2 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान संतोष कामी पुत्र हरका बहादुर और हरका बहादुर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है।

दूसरे मामला…

ढली थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.34 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ऊना निवासी अंकुश राय और मंडी के करसोग निवासी नवीन राणा के रूप में हुई है।

तीसरा मामला सदर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां पुलिस ने शिमला के संजौली निवासी साहिब सिंह के पास से 2.120 ग्राम चिट्टा पकड़ा। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने शनिवार को बताया कि अफीम और चिट्टा बरामदगी के तीन मामलों में सम्बंधित थाना क्षेत्रों में अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले 15 महीनों में शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में 600 मामले दर्ज किए हैं और लगभग 1,000 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शिमला पुलिस पूरी मुस्तेदी से कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों की संपति को जब्त किया जा रहा हैं। बीते एक हफ्ते में 20 पैडलर्स को पकड़ा गया है।

देहर खड्ड में डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत….

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार… सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई…

सिरमौर वासी बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डो तथा नालों से रहे दूर-उपायुक्त

रेणुका-संगड़ाह कालथ के समीप बस पर गिरी चट्टान…बस चालक एक महिला को आई चोटें

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles