11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर जिला में आये 32 नए मतदान केंद्र खोलने के मामलों के प्रस्ताव-एल.आर. वर्मा

Ashoka time’s…11 September 23 

– अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सिरमौर जिला में सभी 563 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतर्गत नए मतदान केंद्र खोलने व उसमें उचित आवश्यक संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक मतदान केंद्रों का सत्यापन किया गया।

उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से 8 सितंबर 2023 तक आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त कर 14 सितंबर 2023 तक प्रस्तावनाएं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को भेजी जानी है।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्र में 44 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनमें से 32 प्रस्ताव नए मतदान केंद्र खोलने, 3 मतदान केंद्रो के अनुभाग बदलने व 9 केंद्रो के भवन परिवर्तन के प्रस्ताव शामिल है।

उन्होंने बताया कि पच्छाद में 11, रेणुका जी में 6,पौंटा साहिब में एक, शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 14 नए मतदान केंद्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जबकि नाहन क्षेत्र से कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद व विनीत मोहिंद्रा, भाजपा से संजय गोयल और संजय चौहान के अलावा निर्वाचन नायब तहसीलदार नारायण सिंह व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सिरमौर जिला में आये डेंगू के 103 मामले-एल. आर. वर्मा 

18 से 24 नवंबर तक आवेरी पट्टी रामपुर में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती

घर में रखी बंदूक से फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा…एक गंभीर घायल…पुलिस ने किया मामला दर्ज…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles