11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर जिला में आये डेंगू के 103 मामले-एल. आर. वर्मा 

Ashoka time’s…11 September 23 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर .वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में डेंगू की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में डेंगू के काफी मामले आ रहे हैं, इसी प्रकार नाहन शहर में भी डेंगू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 103 मामले डेंगू के पाए गए हैं।

एल. आर. वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में डेंगू की रोकथाम के लिए बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए। इसी प्रकार पंचायत के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी अस्पतालों में डेंगू के रोगियों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यद्यपि अधिकतर मामले में डेंगू के रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं रहती है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर मामलों में अप्रत्याशीत बढ़ोतरी की सम्भावना को देखते अस्पतालों में अग्रिम तैयारी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में फागिंग के कार्यों को एक दिन में दो बार सुनिश्चित बनाया जाए, इसके अलावा पानी की निकासी को सही बनाया जाए ताकि गंदी नालियों में डेंगू ना पनप सके।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य पंचायती राज शिक्षा विभाग को मिलकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा की कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में भी फॉगिंग का कार्य किया जाना चाहिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. विनोद सांगल ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिषा अग्रवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर , कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति व संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

18 से 24 नवंबर तक आवेरी पट्टी रामपुर में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती

घर में रखी बंदूक से फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा…एक गंभीर घायल…पुलिस ने किया मामला दर्ज…

जल्द शुरू होगा रेणुका जी बांध का काम, दिल्ली हरियाणा को बाढ़ से मिलेगी राहत

हिमाचल में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा…होटल पर पुलिस ने की कार्रवाई …

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles