Ashoka Times….4 may 2024
पांवटा साहिब में मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे के दौरान बिखरी कांग्रेस ने अपना कुनबा समेटने का भरसक प्रयास किया है इस दौरान जिला सिरमौर कांग्रेस की धूरी रहे सरदार रतन सिंह के राजनीतिक वारिस हरप्रीत सिंह सहित पुर्व चेयरमैन एमसी ओमकार सिंह के बेटे परविंदर सिंह सहोता भी वापस कांग्रेस में लौट आए जिनका मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू है और हर्षवर्धन चौहान ने जोरदार स्वागत किया।
पांवटा साहिब में शनिवार को लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रचार किया। शिमला सीट एमपी के लिए इलेक्शन लड़ रहे सुल्तानपुरी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रेणुका विधायक विनय कुमार, नाहन विधायक अजय सोलंकी इस मौके पर मौजूद रहे । इस दौरान पांवटा साहिब कांग्रेस के कई रूठे हुए वरिष्ठ नेताओं को वापस कांग्रेस में शामिल किया जिसमें मुख्यता सरदार हरप्रीत सिंह रतन, सरदार परविंदर सिंह सहोता, देवराज नेगी सहित अन्य कई लोग मंच पर वापस कांग्रेस की धारा में लौट आए। वहीं दूसरी और गिरी पर क्षेत्र के मनीष तोमर जो की भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं वह भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
सुरक्षा दीवार गिरने से 10 करोड़ के संगड़ाह अस्पताल भवन को खतरा…
पांवटा साहिब में स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयों को मतदान के लिए किया जागरुक
सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…
नेहा बनना चाहती है राजनीतिक शास्त्र की प्रोफेसर..

