13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रेणुका-जमटा मार्ग पर पेश आया सड़क हादसा…20 वर्षीय युवक की मौत

Ashoka time’s…5 May 24

श्री रेणुका जमटा काटल सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत व अन्य दो गंभीर घायल हुए हैं।

मृतक युवक की पहचान रामचंद्र 20 वर्षीय पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कमलाड तहसील ददाहू जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जमटा से महीपुर रोड पर चाकली से शमशान घाट को सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें JCB काम पर लगाई गई थी। JCB ने पत्थर निकालकर सड़क किनारे रख दिए थे।

शनिवार करीब 6 बजे रामचन्द्र, जगदीप चौहान व JCB चालक दीपांशु साईट पर जा रहे थे। इसी दौरान किनारे रखे पत्थर अचानक खिसकक़र नीचे गिर गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा जगदीप चौहान व JCB चालक दीपांशु की लापरवाही से पेश आया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरदार हरप्रीत, परविंदर और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल…

सुरक्षा दीवार गिरने से 10 करोड़ के संगड़ाह अस्पताल भवन को खतरा…

पांवटा साहिब में स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयों को मतदान के लिए किया जागरुक

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles