19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सबसे व्यस्त चौक पर आत्मदाह का किया प्रयास…पुलिस पर तंग करने के आरोप

Ashoka Times…25 April 2024

एक व्यक्ति द्वारा सबसे व्यस्ततम चौक पर पेट्रोल चिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचा लिया।

स्थानीय बचत भवन के पास अति व्यस्ततम चौक में दिनदहाड़े आत्मदाह का प्रयास किया। व्यक्ति स्कूटी पर आया और उसने चौक में ही स्कूटी लगा दी, जिसके बाद अपने साथ लाई बोतल से पैट्रोल अपने ऊपर छिड़क लिया। जैसे ही वह स्वयं को आग लगाने लगा तो ट्रैफिक कर्मी और एक दुकानदार ने उसे पकड़ लिया। व्यक्ति को एक साइड ले जाया गया जहां उस पर पानी फेंका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और व्यक्ति को अपने साथ सिटी पुलिस चौकी ले गई जहां उससे पूरे मामले के बारे में पूछताछ की गई।

आत्मदाह का प्रयास करने वाला व्यक्ति हरोली उपमंडल के टाहलीवाल का निवासी है, जिसकी पहचान राजीव कौशल के रूप में की गई है। राजीव कौशल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में पुलिस द्वारा उससे और परिवार के साथ धक्केशाही की जा रही है, इसी से तंग आकर उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों तक भी मामला जा पहुंचा है और पुलिस आलाधिकारियों ने भी मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

राजीव कौशल को आत्मदाह से बचाने वाले पुलिस कर्मचारी छांगा राम और दुकानदार सिमरनजीत सिंह सैनी ने बताया कि वह जब चौक पर मौजूद थे तो राजीव कौशल अचानक अपने ऊपर तरल पदार्थ छिड़कने लगा और माचिस जलाने लगा। राजीव कौशल से माचिस छीनने के बाद उन्होंने तुरंत उसे काबू करके सड़क के किनारे बिठाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। हालांकि आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि शहर के बचत भवन के पास चौक पर एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने का प्रयास करने की घटना सामने आई है। इस व्यक्ति को पुलिस कर्मचारियों ने काबू कर लिया है और उसे सिटी पुलिस चौकी ले जाया गया है जहां इस मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सिरमौर की विभिन्न सड़कों के ब्लैक स्पॉट होंगे ठीक, 2.81 करोड़ का प्रारूप तैयार-सुमित खिमटा*

लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक चुनावी डियुटी में भाग लें अधिकारी और कर्मचारी -सलीम आजम

पांवटा साहिब में भारी मात्रा में पकड़ी गई स्मैक….एक गिरफ्तार…

130 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान… निरंकारी चेरिटेबल के योगदान से निरंतर लग रहे रक्तदान शिविर…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles