16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिलेंडर सुरक्षा अभियान…इंडियन ऑयल कारपोरेशन का विशेष अभियान…पढ़िए क्या गलतियां होती हैं अक्सर सिलेंडर इस्तेमाल के दौरान

Ashoka Times….26 April 2024

भारत में करोड़ लोग गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें इस विशेष अभियान के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर के सही उपयोग करने और सुरक्षा दृष्टि के तहत लोगों को जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान पांच वर्ष से पुराने संवेदनशील हो चुके पाइप बदले जाएंगे। यह अभियान पांच मार्च से शुरू होकर चार सितंबर तक चलाया जा रहा है। वीरवार को पांवटा पहुंचे इंडेन क्षेत्रीय कार्यालय शिमला एलपीजी के अधिकारी मोहम्मद अमीन ने बताया कि पांच मार्च से चार सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। डिलिवरी मैन समेत सुरक्षा जांच सदस्य टीम उपभोक्ताओं की रसोई तक पहुंचेगी।

क्या-क्या जांच होगी अभियान के दौरान….

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदीप गैस एजेंसी संचालक प्रदीप शर्मा ने बताया कि गैस सिलेंडर को कोई भी कोताही नहीं बढ़ती जानी चाहिए कॉर्पोरेशन की ओर से जो अभियान चलाया गया है इसमें जांच की जाएगी की कहीं आड़ा तिरछा संवेदनशील रूप से गैस इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। एलपीजी गैस सुरक्षा पाइप पांच वर्ष से पुराना नहीं हो। सिलिंडर को चूल्हे से उचित दूरी पर रखने, फर्श पर रख कर इस्तेमाल नही करने। गैस वाली रसोई में आसपास दीपक और आग का चूल्हा तो नहीं चलाया जाता है।

में टीम सुरक्षा अभियान के दौरान नौ बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है। सिरमौर में भी अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर जाकर टीम देख रही है कि गैस का यह अभियान उपभोक्ताओं की सुरक्षा को निशुल्क होगा। इस अभियान के दौरान 190 रुपये की रेगुलेटर (गैस पाइप) मात्र 150 रुपये (40 रुपये छूट) में प्रदान की जाएगी। केवल गैस पाईप के ही शुल्क वसूले जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से उपभोक्ता की संवेदनशील हो चुकी गैस की पाइप मौके पर ही बदल दी जाएगी। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को ओटीपी के बारे में भी समझाया जाएगा।

इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, गैस एजेंसी संचालक प्रदीप शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, अंकित चौधरी, रजत कुमार, करम सिंह व विजेंद्र सिंह समेत गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles