20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

संदिग्ध हालत में बरामद महिला का शव… मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

Ashoka time’s…9 October 

हिमाचल प्रदेश जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में‌ सुबह महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से करीब एक किलोमीटर दूर मंडी पठानकोट हाईवे पर अपरोच रोड के समीप रेन शेल्टर में बरामद हुआ है।

स्थानीय पुलिस को सोमवार सुबह करीब सात बजे मिली। थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीमें घटनास्थल में छानबीन के लिए पहुंची।

हत्या की आशंका को लेकर मंडी से फोरेंसिक टीम भी जोगिंद्रनगर पहुंची और सैंपल एकत्रित किए। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला(50) जोगिंद्रनगर की बताई जा रही है। पुलिस की जांच जारी है। जल्द मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने भी महिला की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

*अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का पांवटा साहब में हुआ आयोजन*

संगड़ाह क्षेत्र में करीब 21 घंटे गुल रही बिजली, लोगों ने झेली मुश्किलें…

भाजपा प्रवक्ता मेलाराम ने स्वर्ण पदक जीतने पर सिरमौर की बेटी को दी बधाई…

216 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles