19.7 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

बेटे की रहस्यमई मौत मामले को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची मां…

Ashoka time’s…15 November

जिला ऊना के चताड़ा गांव में 7 जुलाई 2022 को 26 साल के शिवकुमार की रहस्यमयी मौत का मामला फिर से गर्मा गया है।

मंगलवार को मृतक शिव कुमार की मां संतोष कुमारी अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बेटे की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी कार्यालय (SP Office) आ पहुंची।

मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है, मगर पोस्टमार्टम मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

फॉरेंसिक लैब से जांच की जो रिपोर्ट उनके पास पहुंची है, उसमें मौत होने के सही कारण नहीं बताए गए हैं। इसमें मौत के अलग-अलग कारण बताए गए हैं।

किसी में सांस रुकना बताया गया है तो किसी में हार्ट अटैक बताया गया है। वहीं कुछ लोगों ने करंट लगने से जान जाने की बात बताई है। मगर आज तक किसी ने इस अधिकृत रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं किया है।

मृतक की मां ने एसपी अर्जित सिंह ठाकुर को दी गई शिकायत में मांग उठाई है कि उनके बेटे की मौत के असल कारणों का खुलासा किया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles