12.2 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

हाईवे पर मिला नेपाली युवक का शव…सिर, मुंह और गर्दन के पास खून के निशान…

हाईवे पर मिला नेपाली युवक का शव…सिर, मुंह और गर्दन के पास खून के निशान…

ashoka time’s…20 October 26

शिमला जिले के डोची के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर 33 वर्षीय नेपाली मूल के हिरेन्द्र का श*व मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर, मुंह और गर्दन के पास खून के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात हटकोटी मंदिर से लौट रहे चार युवकों ने सड़क पर उसे औंधे मुंह पड़ा देखा और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

पुलिस ने साहिल भीमटा के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस तकनीकी जांच के माध्यम से भी हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles