19.7 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

कई दिनों से लापता विदेशी पर्यटक का शव…7 नवंबर को ट्रैकिंग पर निकला..

Ashoka time’s…15 November

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नड्डी गांव के पास गुना माता ट्रैक पर ट्रैकिंग पर निकले विदेशी पर्यटक का शव गलू वाटरफॉल के ऊपर बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह पर्यटक करीब एक सप्ताह पहले से लापता था। इसकी तलाश मैक्लोडगंज पुलिस टीम कर रही थी। इसके लिए ड्रोन और स्थानीय टूरिस्ट गाइडों का सहयोग भी लिया गया।

वही,मंगलवार को पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान मैक्लोडगंज की टीम, स्थानीय पुलिस व गाइडों ने शव को खोजा।मृतक पर्यटक की पहचान अमेरिका के मैक्समिलियन लोरेंज के तौर पर हुई है।

विदेशी पर्यटक करीब 10-12 दिन से नड्डी गांव के आरा कैंप में ठहरा हुआ था और 7 नवंबर को ट्रैकिंग पर निकला था। अगले ही दिन उसने संदेश भेजा कि वह रास्ता भटक गया है। इसके बाद आरा कैंप के प्रबंधक ने मैक्लोडगंज पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles