15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शिलाई की शखौली व कठवार पंचायतो में स्वीप कार्यक्रम किए आयोजित 

जन-जन की यही पुकार वोट जरूर डालना अबकी बार

Ashoka time’s…5 April 24 

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) शिलाई सुरेन्द्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिलाई-59 विधानसभा क्षेत्र की शखौली व कठवार पंचायतो में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि शिलाई में गठित उपमंडल स्तरीय स्वीप टीम ने शखौली व कठवार पंचायतो मे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया। उपमण्डल शिलाई की स्वीप जागरूकता टीमों के द्वारा पंचायतो मे मतदाता शपथ, कहानियों, नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वीप टीमों के द्वारा वोटर हेल्पलाईन एप के बारे में भी मतदाताओ को जानकारी दी गई। स्वीप टीम ने मतदाताओं से आवाह्न करते हुए कहा कि “निर्भय होकर मतदान करेगें, देश का हम सम्मान करेगे”

इस जन जागरूकता अभियान में लोगों को देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु आगामी लोकसभा चुनाव में 1 जून 2024 को मतदान करने की अपील की जा रही है।

इस मौके पर ग्राम पंचायत शखोली में लगभग 42 तथा कठवार मे 53 लोगो ने स्वीप जागरूकता अभियान में भाग लिया।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शिलाई सुरेन्द्र मोहन ने अपील करते हुए कहा कि यदि 01 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु या उससे अधिक की आयु के हो रहे युवाओं ने यदि अभी तक अपना वोट नही वनवाया है तो वह 4 मई 2024 तक जरूर बनवा ले। उन्होने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।

सरकार के एक नियम से हजारों बच्चों का भविष्य पिछड़ा… नये नियमों से अभिभावक परेशान…

सरेआम दड़ा सट्टा लगाते व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज 

हिमाचल राज्य सीमाओं पर बढ़ी और सख्ती… पढ़िए कौन पहुंचेंगे आज…

रेणुका बांध समिति संघर्ष ने उपायुक्त के समक्ष रखी ये मांगे…कपिला

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles