15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सरकार के एक नियम से हजारों बच्चों का भविष्य पिछड़ा… नये नियमों से अभिभावक परेशान…

Ashoka Times…5 अप्रैल 2024

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश की आयु सीमा 6 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसके कारण पिछले 2 वर्ष से लगातार स्कूल जा रहे हजारों बच्चों के भविष्य पर नोटिफिकेशन की तलवार लटक गई है। 

उन बच्चों को इस वर्ष भी उसी कक्षा में बैठना होगा, जिस कक्षा में वे पिछले एक वर्ष बैठे शिक्षा ले रहे थे क्योंकि उनका दाखिला स्कूल में उस समय करवा दिया गया था जब पहली कक्षा में प्रवेश की तिथि 5 वर्ष सरकार द्वारा निर्धारित की गई थी, अभिववकों ने अपने बच्चों को पूरे वर्ष स्कूल में भेजा उनकी फीस दी, परन्तु बच्चों को कोई भी फ़ायदा पूरे वर्ष में नहीं मिल पा रहा है, सरकार द्वारा 24/11/2023 को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी स्कूलों द्वारा बच्चों के अभिभावकों से जनवरी, फरवरी या मार्च की फीस के साथ परीक्षा शुल्क की भी पूरी वसूली की गई है, जबकी स्कूलों को उन बच्चों की फीस माफ करनी चाहिए थी या अभिभावकों को उसी समय अवगत भी करवा देना चाहिए था, स्कूल प्रशासन रिजल्ट के समय अभिभावकों को अवगत करवा रहा है, जिस से बच्चों का एक साल पूरी तरह से खराब होना निश्चित है, जिसका खमियाजा उन बच्चों को भुगतना पड़ रहा है जो पूरे 2 साल से स्कूल जा रहे हैं, सरकार द्वारा नया नियम उन बच्चों के लिए लागू करना चाहिए जिनकी अभी स्कूल में एडमिशन ही नहीं हुई है, सरकार के इस नियम से स्कूलों को फायदा दिया गया है, उनकी 1 क्लास बढ़ा दी गई है, जिसकी जरूरत बिल्कुल भी नहीं है, जबकि आज तक इंडिया में 5 वर्ष पूर्ण किये बच्चे ही पहली कक्षा में प्रवेश का अधिकार रखते थे, सरकार इस नियम को प्रति माह शुल्क, प्रवेश शुल्क और उसके अतिरिक्त परीक्षा शुल्क या बच्चे का एक वर्ष देकर अभिभावक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं,

हमारी माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय दो वर्ष से स्कूल जा रहे बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश का अवसर प्रदान करने की कृपा करें या दी गई छूट में एक या दो महीने की अतिरक्त छूट देने की कृपा करें। जिस से बच्चों को उनके एक वर्ष का तथा अभिभावकों को उनके द्वार दी गई फीस, प्रवेश शुल्क व परीक्षा शुल्क का लाभ मिल सके।

सरेआम दड़ा सट्टा लगाते व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज 

हिमाचल राज्य सीमाओं पर बढ़ी और सख्ती… पढ़िए कौन पहुंचेंगे आज…

रेणुका बांध समिति संघर्ष ने उपायुक्त के समक्ष रखी ये मांगे…कपिला

जिला दंडधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग काउंटिंग सेंटर का किया दौरा…

उपमंडल स्तरीय स्वीप टीम कर रही क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक -गुंजित चीमा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles