11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शादीशुदा को शादी का झांसा देना पड़ा महंगा… दुष्कर्म का मामला दर्ज 

Ashoka Times…25 August 23 Himachal Pradesh 

राजधानी शिमला में एक कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना शिमला में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। 

मामले के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक वर्ष 2019 में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे यह कहते हुए शादी करने का झांसा दिया कि वह अपने पति से तलाक ले और इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फ़िलहाल अभी तक आरोपित की तालाश जारी है।

हिमाचल में भारी तबाही आठ मकान ध्वस्त, 26 को खाली करने के निर्देश…

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 अगस्त से 28 अगस्त तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार…

7.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles