12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पति-पत्नी कर रहे थे नशे का बड़ा कारोबार, बड़ी नकदी के साथ गिरफ्तार…

Ashoka Times…25 August 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के सिंहपुरा चौकी के अंतर्गत पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है नशीले कैप्सूल और टैबलेट बेचने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से भारी मात्रा में नशे का सामान मिला है।

जानकारी देते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि भरत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सिंघपुरा मय मुलाजमान* के ब्राये गश्त पर रवाना था तो मुखबर खास से सुचना मिली *लतीफ उर्फ शेरा पुत्र फकिरिया निवासी गांव व डा0 भंगाणी उम्र 51 वर्ष व इसकी पत्नी कश्मीरो पत्नी लतीफ उर्फ शेरा निवासी गांव व डा0 भंगाणी तहसील पांवटा साहिब व उम्र 48 वर्ष* अपने घर से नशीली टेबलेट व कैप्सूलो का बेचने का अवैध धंधा करते है । यदि इसी समय इनके घर तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में नशीली टैबलेट/कैप्सूल बरामद हो सकते है जिस पर यह मय मुलाजमान व स्वतंत्र गवाह के लतीफ उर्फ शेरा के घर भंगाणी पहुंचे । जहां पर लतीफ उर्फ शेरा व इसकी पत्नी कश्मीरो हाजिर मिले। उसके बाद गवाहो की मौजुदगी मे इनके घर की तलाशी अमल मे लाई गई । दौराने तलाशी घर के अंदर एक कमरे मे से नशीले टेबलेट व कैप्सूलो के डिब्बे व नकदी ब्रामद हुई ।

जिनकी गिनती की गई जो गिनने पर *ब्रामदा नशीले डिब्बे के अंदर से कुल 2360 नशीले कैप्सूल व 1200 नशीली टेबलेट व नकदी 1,86,710 /- रुपये ब्रामद हुए* । आरोपीगण लतीफ व उसकी पत्नी कश्मीरो के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है व उनसे पूछताछ जारी है।

शादीशुदा को शादी का झांसा देना पड़ा महंगा… दुष्कर्म का मामला दर्ज 

हिमाचल में भारी तबाही आठ मकान ध्वस्त, 26 को खाली करने के निर्देश…

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 अगस्त से 28 अगस्त तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles