10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शहर के बीच चौराहे पर हत्या करने वाले आरोपी पर बड़ा खुलासा…पढ़ें क्या है मामला 

बेख़ौफ़…रात होते ही शहर की सड़कों पर उतरते हैं चोरउच्चके और हत्यारे…

Ashoka Times…23 July 23 

शहर के चौराहे पर पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने वाले व्यक्ति को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सूत्र बता रहे है कि आरोपी व्यक्ति अभी जेल से छूट कर आया था और पहले भी ऐसे ही अन्य व्यक्ति पर लूटपाट मक़सद से जानलेवा हमला कर चुका है।

पांवटा साहिब के शहरी क्षेत्र में रात होते हैं चोर- उचक्कों के साथ हत्यारे भी सड़कों पर निकल पड़ते हैं ना तो उन्हें पुलिस का खौफ है और न ही पुलिस की कोई गश्त इन पर कोई अंकुश लगा पा रही है।

पांवटा साहिब के मुख्य चौराहे विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जांच में सामने आ रहा है कि जनक नाम का आरोपी व्यक्ति नेपाली मूल का है और शंभूवाला का रहने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि इससे पहले भी एक अन्य व्यक्ति पर ये शख्स जानलेवा हमला कर चुका है इसके बाद इसे जेल भी भेजा गया था एक दो रोज पहले ही है जेल से छूट कर बाहर आया था।

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर चौक पर खुलेआम एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सारा दिन मेहनत करने के बाद मृतक अपने घर जा रहा था। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है ।

साले के सामने हत्या …

मृतक मनोरंजंठाकुर के साले ने बताया कि उनके सामने ही उनके जीजा की हत्या की गई आरोपी शख्स ने उनके जीजा को लगातार पीट कर अधमरा कर दिया। उसके सामने ही पेट में जोर-जोर से मुक्के और लाते मार रहा था और उसके बाद उस युवक ने एक नुकीली चीज से उसके जीजा के सर पर वार किया।

सूत्र बता रहे हैं यह वारदात लूटपाट के मकसद से की गई है क्योंकि आरोपी शख्स नशे का आदि बताया जा रहा है।

पांवटा साहिब की कानून व्यवस्था राम भरोसे…

बता दें कि पांवटा साहिब में कानून व्यवस्था के हालात काफी खराब होते जा रहे हैं यह भी कहा जा सकता है कि व्यवस्था राम भरोसे चल रही है सवाल उठते हैं कि रात को शहर में लूटपाट करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस ऐसे लोगों पर नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है हालांकि जब वारदात को अंजाम दे दिया जाता है तब पुलिस हरकत में जरूर आती दिखाई दे रही है ।

पांवटा साहिब में देर रात शराब में धुत और आपराधिक किस्म के लोग सक्रिय हो जाते हैं और बड़े आश्चर्य की बात है कि पुलिस गश्त के दौरान इस तरह के लोग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते जबकि यह शहर की सड़कों पर रात भर घूमते रहते हैं ।

आपको बता दें कि कुछ रोज पहले ही विश्वकर्मा मंदिर के पास रात करीब 9:00 बजे एक युवक से खुलेआम इस तरहां ही लूटपाट की गई थी यूवक का मोबाइल और उसकी तनख्वाह छीन ली गई थी मामला पुलिस तक पहुंचा पीड़ित का मेडिकल भी करवाया गया लेकिन क्योंकि मामला रात का था तो पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करवा वापस घर भेज दिया इस तरह की कार्यप्रणाली के कारण अपराधी बेखौफ और अपराध में और अधिक बढ़ोतरी हो रही है।

वही इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने कहा कि रात के समय सड़कों पर नशे और संदिग्ध लोगों बख्शा नहीं जाएगा गश्त बढ़ाई जाएगी।

नाहन शहर में अगले एक दो दिन बाधित रह सकती है पेयजल आपूर्ति-जल शक्ति विभाग

पार्षद पर लगे नगर परिषद भूमि पर अवैध कब्जे करवाने के आरोप…

पांवटा में 6.08 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार…

करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles