12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नाहन शहर में अगले एक दो दिन बाधित रह सकती है पेयजल आपूर्ति-जल शक्ति विभाग

परिस्थितियों ने अगर साथ दिया तो आज सांय तक बहाल हो सकती है पेयजल आपूर्ति

Ashoka time’s….23 July 23

शहर की गिरि पेयजल योजना भारी बरसात के कारण जमीन धंसने की वजह से अगले एक-दिनों तक बाधित रह सकती है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार इस योजना की बहाली के प्रयास हेतु वहीं पर रह रहे हैं। मौसम व ज़मीनी परिस्थितयां अनुकूल रहने की स्थिति में पेयजल योजना आज सांय तक बहाल हो सकती है।

अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग नाहन आशीष राणा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गत दिनों से भारी बारिश के कारण जमीन धंसने के कारण राईजिंग मैन पाइप तथा ग्रेविटी पाइप टूटने के कारण गिरि पेयजल योजना पिछले 42 घंटों से बाधित हो रही है। जिसमें से राईजिंग मैन पाइप ठीक हो गई है लेकिन ग्रेविटी पाइप को ठीक करने का काम चला हुआ है।

आशीष राणा ने बताया कि जल शक्ति विभाग की टीम सहायक अभियंता नाहन जोगिंदर ठाकुर की अगुवाई में 8-10 कार्यकर्ताओं के साथ 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार रामा क्षेत्र में मुरम्मत कार्य में जुटी हुई है। किन्तु लगतार भारी बारिश की वजह से सड़क बाधित होने के कारण मुरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का हमें लगातार सहयोग मिल रहा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी सड़क बहाली में जुटा है।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से गिरि पेयजल योजना के जैथल टैंक से आने वाली ग्रेविटी पाइप विशेषकर रामा सड़क के साथ वाली पाईप लाईन पर भारी खतरा बना हुआ है। हम लगातार इस पर नजर बनाये हुए हैं। मौसम के अनूकल रहने की स्थिति में आज रविवार सांय तक गिरि पेयजल योजना बहाल हो सकती है।

जल शक्ति विभाग ने सभी नगरजनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग करने और धैर्य बनाये रखने की अपील की है। विभाग के कर्मचारी दिर-रात पेयजल योजनाअ की मुरम्मत में जुटे हैं।

पार्षद पर लगे नगर परिषद भूमि पर अवैध कब्जे करवाने के आरोप…

पांवटा में 6.08 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार…

करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles