12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान…

Ashoka time’s…12 December 25 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन में रोटरी क्लब नाहन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान किये। उन्होंने रोटरी क्लब नाहन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद व्यक्तियों को आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर प्रदान होगा।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा प्रदान किये गए कृत्रिम अंगों से लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त कि की रोटरी क्लब द्वारा इस प्रकार के कार्य भविष्य में भी किये जाएंगे।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, रोटरी क्लब नाहन के प्रधान मनीष जैन, रसीका प्रकाश सहित रोटरी क्लब नाहन के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles