13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से 27 वर्षीय की मौ#त.

Ashoka time’s…12 December 25

जिला शिमला के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत आईटीआई के समीप बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतक युवक की पहचान हिमांशु चौहान (27) के रूप में हुई है, जो बिजली बोर्ड में आउटसोर्स पर कार्यरत था।

हादसा वीरवार शाम जुब्बल आईटीआई गेट के पास हुआ। जब वह ड्यूटी के दौरान नियमित लाइन मेंटेनेंस का काम कर रहा था। हिमांशु मूल रूप से जुब्बल के परौंठी गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मुरम्मत कार्य समाप्त होने के तुरंत बाद बिजली बहाल होते ही लाइन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसके संपर्क में आते ही हिमांशु बुरी तरह झुलस गया।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध थे या नहीं। वहीं, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता कर्ण की शिकायत पर थाना जुब्बल में मामला दर्ज किया गया है। उधर, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles