15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

रेणुका जी पवित्र झील में फिर मिला अज्ञात शव….

Ashoka Times…18 may 2024

श्री रेणुका झील में पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार अज्ञात शव बरामद हुआ है। शनिवार को भी शाम के वक्त गोताखोरों द्वारा शव को निकल गया। फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार सुबह 12:00 के करीब व्यक्ति के झील में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। झील के किनारे व्यक्ति के कपड़े व जूते मिले थे । व्यक्ति के कपड़ों में किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि झील में डूबने वाला व्यक्ति कौन है?

शाम को सेना के गोताखोरों की टीम द्वारा व्यक्ति के शव को झील से निकाल लिया गया है। फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है

बता दे की 8 मई को भी व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। 10 दिन में ये दूसरी बार व्यक्ति के डूबने से मौत हुई है।

संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोताखोरों द्वारा शव निकाल लिया गया है।यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति नहाने के दौरान डूबा है या जानबूझकर झील में छलांग लगाई है। व्यक्ति की पहचान होने के बाद ही इन बातों का खुलासा हो पाएगा।

दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत…दुखद हादसा 

जिला सिरमौर से भाजपा की लोकसभा चुनावों में खिसकती लीड़…!…पढ़िए कांग्रेस की हालत…

ददाहू- संगड़ाह में सप्ताह भर से अघोषित Power Cut लगने से लोगों में रोष…

माजरा तहसील बनी GPA फर्जीवाडे़ का गढ़… छोटी सी उप तहसील हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ में हुई विख्यात…पढ़िए क्या है कारण

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles