14.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

रामपुरघाट में पुलिस की नाक तले पनप रहे दो अपराधिक गैंग…पुलिस चालान काटने में व्यस्त…

Ashoka Times….12 April 2024

पांवटा साहिब के रामपुर घाट में दो अपराधिक गैंग धीरे-धीरे मजबूत हो रहे हैं और पुलिस रेत बजरी के चालान काटने में व्यस्त है।

पांवटा साहिब के रामपुर घाट में आपराधिक मामलों को देखते हुए यहां पर विशेष तौर पर पुलिस चौकी (बूथ) स्थापित की गई थी लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मी केवल रेत बजरी के चालान काटने तक की सिमट कर रह गए हैं।

बता दें कि पांवटा साहिब के निहालगढ़ में जो एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है वह सभी रामपुर घाट और कुंज मंतरालियों के बताए जा रहे हैं और यह कोई नया कारनामा इस गैंग का नहीं है इससे पहले भी लोगों को तमंचा दिखाकर लूटपाट के बारे में बातें सामने आ रही थी लेकिन पुलिस इन अपराधिक अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ताओं को ढूंढती रही। और अगर कोई शिकायत लेकर आया तो उसकी शिकायत को अंदेखा कर शिकायतकर्ताओं को डरा धमका कर वापस भेज दिया गया।

सूत्रों की माने तो रामपुर घाट में दो बड़े सक्रिय गैंग स्थापित हो चुके हैं इनके तार सीधे-सीधे हरियाणा-पंजाब के बड़े गैंगस्टर से जुड़े हैं इससे पहले भी एक गैंग ने कई लोगों पर कई मर्तबा हमले किए यहां तक कि हत्या तक हुई और बाहरी राज्यों में बंदूकों के साथ गिरफ्तार भी हुए लेकिन रामपुर घाट पुलिस उन पर कभी सख्त कार्रवाई नहीं कर पाई। वही दूसरे गैंग में कई बार शहर के बीच कॉलेज निहालगढ़ क्षेत्र में फायरिंग की जिसके शिकायतें पुलिस थाने पांवटा साहिब में भी पहुंची थी लेकिन आज तक उसे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसका नतीजा सक्रिय गैंग लोगों के घरों पर खुलेआम फायर ओपन कर रहे हैं।

कुल मिलाकर रामपुर घाट चौकी पुलिसकर्मी केवल रात को क्रेसर से निकलने वाले ट्रकों से उगाही करने और दिन में मोटरसाइकिल-स्कूटर के चालान करने तक ही सिमट कर रह गई है।

नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे बेहतर होगा कि रामपुर घाट और कुंजा मंतरालियो पंचायत को पांवटा थाना के अंतर्गत लाया जाए क्योंकि चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अक्सर खुद मामला दर्ज करने की बजाय शिकायतकर्ताओ को 20 किलोमीटर दूर पूरूवाला थाने की ओर भेज देते हैं आधे से अधिक लोग पूरूवाला थाना तक अपनी शिकायतें लेकर पहुंच ही नहीं पाते।

वहीं पंचायत के प्रतिनिधियों ने जल्द ही इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का निर्णय भी किया है।

भाई बहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

दर्दनाक सड़क हादसा…कार दुर्घटनाग्रस्त चार लोगों की मौके पर मौत…

24 घंटे बाद भी भाई-बहन पर गोलियां बरसाने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर…पुलिस का दावा जल्द बड़ा खुलासा

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles