11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

24 घंटे बाद भी भाई-बहन पर गोलियां बरसाने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर…पुलिस का दावा जल्द बड़ा खुलासा

Ashoka Times…11 April 2024

पांवटा साहिब के निहालगढ़ में भाई बहन पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं पुलिस मौके पर फॉरेंसिक के साथ पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हुई है।

बुधवार को पांवटा साहिब के निहालगढ़ में कुछ युवकों ने एक घर के बाहर यूवक और उसकी बहन पर गोलियां चलाईं थी और जान से मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन गोलियां उनके आसपास से निकलकर दीवारों में जा लगी। और भाई बहन की जान बच गई। जिसकी शिकायत पूरूवाला थाना के अंतर्गत करवाई गई है।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के निहालगढ़ में गोलियां चली है। पुलिस में दर्ज शिकायत में साहिल पुत्र संजय ठाकुर निवासी निहालगढ ने कहा है कि बुधवार को वे अपने घर पर मौजुद थे इसके घर के गेट के पास गुरविन्द्र, ईन्द्रजीत उर्फ ईन्द्र, मुकेश और नरेश निवासी रामपुर व खलिक निवासी कुन्जा मतरालियों त0 पावँटा आदि लोग आए और उन्होंने देसी कट्टों से साथ के करीब फायर ओपन किए।

उधर पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है अहम सबूत भी सामने आ रहे हैं जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

बता दें कि इससे पहले भी निहालगढ़ और गुरु गोविंद सिंह कॉलेज रोड के आसपास फायरिंग के मामले आए थे उस वक्त भी खुलेआम गोलियां लगने की शिकायत पुलिस को की गई थी अगर उस वक्त पुलिस ने सख्ती से काम किया होता तो आज बदमाशों के होसले इस तरह बुलंद नहीं होते।

वही इस बारे में उपमंडल पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा पुलिस लगातार इस संगीन अपराध पर काम कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles