11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मुख्यमंत्री के नजदीकी ठेकेदार पर विद्युत विभाग की विशेष कृपा….

शनिवार को ढाई घंटे पूरा शहर रहा अंधेरे में…

Ashoka Times….21 जनवरी 24 हिमाचल प्रदेश

शनिवार 20 जनवरी को विद्युत विभाग द्वारा सुबह 9:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक पावर कट का ऐलान किया गया था इस दौरान ठेकेदारों को समय सीमा के भीतर अपना काम निपटा कर शहर और दर्जनों पंचायतों को विद्युत आपूर्ति पहुंचानी थी लेकिन मुख्यमंत्री के एक नजदीकी ठेकेदार द्वारा कम लेबर और मशीनरी लगाकर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में पूरे शहर को अंधेरे में डूबो दिया गया।

जी हां पांवटा साहिब और उसके ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक लाइट नहीं थी जिसके कारण एक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपए का नुकसान इंडस्ट्री और दूसरे निजी कार्यालय को उठाना पड़ा है। विद्युत विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के नजदीकी एक ठेकेदार को भी काम दिया गया था . ठेकेदार साहब मिश्रवाला के बताए जा रहे हैं, अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में ठेकेदार ने कम से कम मजदूर और मशीनरी का इस्तेमाल किया जिसके कारण पूरा शहर ढाई घंटे से अधिक अंधेरे में डूबा रहा वहीं दूसरी और विभाग ने ना तो ठेकेदार को कोई नोटिस थमाया है और ना ही कोई जुर्माना लगाया है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक गलत ट्रांसफार्मर भी लगाने का प्रयास किया गया जिसके कारण और अधिक देरी से लोगों को बिजली मिल पाई विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि इस तरह के लापरवाही चलन में ना आए इसके लिए जरूरी है कि सख्त से सख्त कार्रवाई ऐसे ठेकेदारों पर की जाए जो समय पर अपना काम खत्म नहीं करते हैं।

पांवटा में अवैध शराब की 59 पेटी के साथ व्यक्ति गिरफतार…

उपाध्यक्ष ने सगड़ाह के लुधियाना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की*

विनय कुमार ने बिरला स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि…

23 जनवरी को कमलाड़ में आयोजित होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles