11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

18 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगा की आत्महत्या….आगामी कार्रवाई शुरू 

Ashoka time’s…21 January 24

श्री रेणुका उपमंडल संगड़ाह में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा संगड़ाह हेलीपैड के समीप किराए के कमरे में रहती थी।छात्रा की पहचान अम्बिका (18) निवासी ग्राम पंचायत सांगना के तौर पर हुई है।

मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह बेटी से मिलने संगड़ाह आया था। सुबह जब वह हेलीपैड के समीप किराए के कमरे में रह रही बेटी के कमरे पंहुचा तो उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा और कमरे में जाकर देखा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी।

पिता ने मकान मालिक को सूचित किया और इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

संगड़ाह डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस ने मौके पर पिता सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज कर लिए है।

मुख्यमंत्री के नजदीकी ठेकेदार पर विद्युत विभाग की विशेष कृपा….

पांवटा में अवैध शराब की 59 पेटी के साथ व्यक्ति गिरफतार…

उपाध्यक्ष ने सगड़ाह के लुधियाना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की*

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles