14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

महिला सहित तीन को मारी कार ने टक्कर… महिला की मौत

पंजाब के चालक मौके से फरार … गिरफ्तार

Ashoka Times…11 August 23 Himachal Pradesh 

जिला ऊना थाना बंगाणा के तहत कोलका में एक कार ने तीन राहगीरों को टक्कर मार मौके से फरार हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि अध्यापक सहित दो को गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम प्राथमिक स्कूल कोलका के अध्यापक गुलशन कुमार, गांव के ही बलदेव सिंह व विशंवरी सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान थानाकलां से आ रही एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी और खुद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान गुलशन कुमार, बलदेव व विशंवरी देवी सड़क से नीचे झाड़ियों में गिर गए। हादसे में तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर विशंवरी देवी की मृत्यु हो गई तथा बलदेव व गुलशन कुमार का उपचार जारी है।

उधर, हादसे के बाद से फरार हो रहे कार चालक को रायपुर मैदान से काबू किया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। जिसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं कार चालक राहुल मल्होत्रा निवासी जालंधर, पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सिर बाजू धड़ से मिले अलग पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार…

गाड़ी चालक पर गिरा पत्थर… बेकाबू गाड़ी में सवार 7 ने तोड़ा मौके पर दम… दर्दनाक हादसा 

बादल फटने की चपेट में आया परिवार बच्ची बुजुर्ग का शव बरामद तीन अब भी लापता…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles