14.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

सिरमौरी ताल…मलबे में दबे मां पत्नी बेटे का भी शव बरामद

भरे-पूरे परिवार में इकलौते बचे विनोद का रो रो कर बुरा हाल…

Ashoka Times…11 August 23 paonta Sahib

सिरमौरी ताल में बादल फटने से मलबे में दबे पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं पूरे परिवार में इकलौते विनोद कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है आज उनका बेटा पत्नी और मां के भी सब बरामद कर लिए गए हैं।

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उप-मण्डल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल में गत बुधवार रात्रि बादल फटने के कारण मलवे में दबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गई है।

डीसी सिरमौर ने बताया कि पिछले कल 63 वर्षीय कुलदीप सिंह व उनकी 8 वर्षीय पोती दीपिका के शवों को बचाव दलों द्वारा निकाला गया जबकि आज शुक्रवार को कुलदीप सिंह की पत्नी जीतो देवी तथा विनोद कुमार की पत्नी रजनी व पुत्र नितेश के शवों को भी कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है।

डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा 1.50 लाख रुपये की राशि बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है और एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के नेतृत्व में राहत एवं पुनवार्स कार्य अभी भी जारी है।

बता दें कि पूरे परिवार में विनोद कुमार इकलौता बचा है जो अपनी बहन को छोड़ने के लिए कुछ दूरी पर गया था और जब वापस आकर देखा तो पीछे बादल फटने के बाद आए मलबे ने उसके पूरे परिवार को तबाह कर दिया है इस पूरे परिवार में विनोद कुमार के मां बाप पत्नी बेटा बेटी सभी जिंदा मलबे में दफन हो गए जिनके शव को आज बरामद कर लिया गया है।

वही दुखद समय की बात है विनोद कुमार के पिता कुलदीप सिंह को पांच मिनट पहले पड़ोसियों ने फोन कर परिवार सहित उनके घर आकर रात काटने की बात कही थी लेकिन 5 मिनट में बादल फटने के कारण जो सैलाब आया उसने मकान में पंचों को मलबे के तले दफन कर दिया।

वहीं इस पूरे हादसे को लेकर एसडीएम गुंजीत चीमा और तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा के साथ-साथ पूरे प्रशासन ने बेहद संजीदगी के साथ लोगों की मदद की है मौके पर ही पूरी तरह से रहकर हर संभव प्रयास किया है कि शवों को जल्द से जल्द खोज कर उनके परिवार को सौंपा जाए विशेष तौर पर इस पूरे दर्दनाक हादसे में स्थानीय प्रशासन बेहद संजीदगी के साथ काम करता नजर आया है।

महिला सहित तीन को मारी कार ने टक्कर… महिला की मौत

सिर बाजू धड़ से मिले अलग पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार…

गाड़ी चालक पर गिरा पत्थर… बेकाबू गाड़ी में सवार 7 ने तोड़ा मौके पर दम… दर्दनाक हादसा 

बादल फटने की चपेट में आया परिवार बच्ची बुजुर्ग का शव बरामद तीन अब भी लापता…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles