15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड 2 बच्चों के शव बरामद पांच जख्मी… कई लोगों के दबे होने की आशंका

Ashoka Times…14 August 23 Himachal Pradesh 

राजधानी शिमला शिव बावड़ी मंदिर समरहिल में सुबह भारी भूस्खलन के कारण दो दर्जन के करीब लोग इसकी चपेट में आए हैं इस दौरान दो बच्चों के शव और पांच जख्मी लोगों को निकाला गया है।

घटना सुबह 7 से 7:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रहता और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। राहत और बचाव दलों ने तीन शवो को मलवे से निकाला जिसमें से दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए हैं।हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं।

शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार का दिन होने के कारण लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने आये थे। और इसी दौरान मंदिर में भूस्खलन हो गया।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि घटनास्थल से तीन शव बरामद हुए हैं। राहत कार्य जारी है। मलबे में कई लोग दबे हैं। इन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं। बता दें कि यह मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थित है और पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन से राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

सिरमौर में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 14 वर्षीय बच्चे की मौत, एक महिला लापता

बादल फटने से दो घर और एक गौशाला चपेट में…13 लोगों में से पांच के शव बरामद

सिरमौर में फिर बारिश का कहर, 40 बीघा जमीन के साथ गौशाला और पशुओं के बहने की खबर…

आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया जिला सिरमौर को नजरअंदाज… सुखराम 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles