16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

डा. परमार के स्कूल में आना मेरा सौभाग्य – अजय सोलंकी

Ashoka time’s…14 August 23 

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सिरमौर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसांहा में आयोजित नारग खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में गत रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। बसांहा में नारग खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

विधायक अजय सोलंकी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा अन्य उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियां भी विद्यार्थियों के लिए जरूरी है, क्यांकि इससे विद्यार्थियों का मानसिक और शरीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए।

अजय सोलंकी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार ने जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की उसमें बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता डा. परमार हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगे और हम उनके दिखाये मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

अजय सोलंकी ने रा.व.मा.पा. बसांहा में परीक्षा हॉल के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये तथा विद्यालय के मंच निर्माण के लिए तीन लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को निजी तौर पर 11 हजार रुपये की धनराशि रिफरेशमेंट के लिए प्रदान की।

उन्होंने इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों के अलावा प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरित किये।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर स्कूल अध्यापकगण, विद्यार्थियों के अभिभावक, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा कागं्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड 2 बच्चों के शव बरामद पांच जख्मी… कई लोगों के दबे होने की आशंका

सिरमौर में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 14 वर्षीय बच्चे की मौत, एक महिला लापता

बादल फटने से दो घर और एक गौशाला चपेट में…13 लोगों में से पांच के शव बरामद

सिरमौर में फिर बारिश का कहर, 40 बीघा जमीन के साथ गौशाला और पशुओं के बहने की खबर…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles