9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

भारी बरसात से सिरमौर जिला में भारी तबाही, नुकसान का आंकड़ा 255 करोड़ से ऊपर पहुंचा- सुमित खिमटा*

Ashoka time’s…21 July 23 sirmour 

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही भारी बरसात ने सिरमौर जिला में भी भयंकर तबाही मचाई है। सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। जिला में अभी तक 255 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के जिला हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिता पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की तुरंत बहाली के साथ प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास है। सभी विभाग मुस्तैदी के साथ जिला में अपने-अपने विभाग की सेवाओं को पटरी पर लाने के प्रयास कर रहे हैं।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सिरमौर जिला में 26 जून से 20 जुलाई 2023 के बीच हुई भारी वर्षा से 255 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति ढांचे के साथ कृषि क्षेत्र का हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिला में लोक निर्माण विभाग की राज्य सड़कों का नुकसान 114 करोड़ आंका गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सड़कों को 3.73 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जिला में कई सड़कें अभी भी अवरूद्ध हैं जिन्हें विभाग द्वारा बहाल किया जा रहा है।
सुमित खिमटा ने कहा कि जिला में पेयजल योजनाओं के ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है जिससे पेयजल वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। विभाग पेयजल योजनाओं की बहाली के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में 88.99 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पेयजल योजनाओं को आंका गया है। इसी प्रकार जिला में बिजली आपूर्ति के ढांचे को भी बहुत नुकसान हुआ हैं, जिसमें 6.50 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बिजली क्षेत्र में आंका गया है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में कृषि विभाग को 29.33 करोड़ से अधिक, उद्यान विभाग को 1.36 करोड़़ रुपये, पशुपालन विभाग को 41.20 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग को 17 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। इसी प्रकार जिला में 7.66 करोड़ रुपये सामुदायिक संपत्तियों का नुकसान हुआ है। जिला में शिक्षा विभाग को करीब 28 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
उन्होंने बताया कि जिला में चार लोगों के पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट है, जिसके नुकसान का आकलन 18.80 लाख रुपये किया गया है। इसी प्रकार 14 लोगों के कच्चे मकान गिरने की सूचना हैं जिन्हें 5.32 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट है। जिला में 57 लोगों के मकानों को आंशिक नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसका नुकसान 1.31 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसी प्रकार जिला में दो दुकानों को नुकसान होने की सूचना मिली है जिन्हें 15.50 लाख रुपये का नुकसान होने की सूचना है। इसी प्रकार जिला में 57 गऊशालाओं को करीब 9.36 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जिला में 2.95 लाख रुपये का पशु धन का नुकसान आंका गया है।
सुमित खिमटा ने कहा कि भारी बरसात के कारण जिला में सात लोगों की मृत्यु तथा 14 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में अभी तक 1.28 लाख रुपये की धनराशि अंतरिम राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रभावित परिवारों को मुआवजा और राहत राशि प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जारी है।

बीएसएफ जवान ने लिखी अपनी ही मौत की कहानी…कार में मिला था जला शव…अब पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार…

बाहरी राज्य से लाई जा रही थी शराब तस्करी कर…ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे…

हिमाचल में 85 करोड रुपए के साथ 100 से अधिक अकाउंट सीज… 

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में सहयोग करें सभी राजनैतिक दल-सुमित खिमटा

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles