11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब में स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीयों को मतदान के लिए किया जागरुक

“सुदृढ़ लोकतन्त्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी”

Ashoka time’s…4 May 24 

पांवटा साहिब 04मई – पांवटा साहिब की स्वीप टीम ने आज विकास खण्ड कार्यालय पांवटा साहिब में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरुक किया। 

टीम के सदस्य जोगिंदर शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए कविता प्रस्तुत की उन्होंने पहाड़ी भाषा में स्वचरित “सबवे चुने वोट पाए” के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में स्वीप टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने बताया कि लोकतंत्र में हम सब की भागीदारी जरूरी है, मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। मतदान की अधिकता विश्व स्तर पर हमारी ताकत को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वोट अनिवार्य है इस लिए सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव हमारा राष्ट्रीय पर्व है इसे हम सब को बढ़-चढ़कर मनाना चाहिए।

खण्ड विकास अधिकारी पांवटा साहिब करन सिंह ने स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को कहा कि आने वाले 01 जून को सभी ने अपने मत का प्रयोग करना है। उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि आप सभी अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र बूथ पर अवश्य लेकर जाएं।

उन्होंने विभिन्न पंचायतों से आए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए कहा कि आप अपने-अपने परिवार तथा पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

इसके पश्चात खण्ड समन्वयक एवं स्वीप टीम की सदस्य रुखसाना ने सभी उपस्थित स्वयं सहायता समूहों से आई महिलाओं का आभार व्यक्त किया और मतदान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान बबिता शर्मा, बोबी शर्मा, विशाल कुमार, रघुवीर सिंह ,अर्चना शर्मा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी शामिल रहे।

सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

नेहा बनना चाहती है राजनीतिक शास्त्र की प्रोफेसर..

पांवटा साहिब के क्षेत्र में इस दिन रहेगी विद्युत आपूर्ती बाधित….

14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़..आरोपित शिक्षक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज 

मुख्यमंत्री आगमन पर भी नहीं थमें भारी वाहनों के चक्के…WATCH VIDEO 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles