15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब में चाकू से जानलेवा हमला…एक की हालत गंभीर…

दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्नी पर हमला…?

Ashoka Times… August 27 2024

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जिसे पांवटा सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय यामीन पुत्र फैजल दीन अमरकोट का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि जब वह घर पर मौजूद था तो उनके घर पर किराए का कमरा लेकर रह रहे किरायेदारों को देखने गए जहाँ से काफी शोर आ रहा था। इस दौरान देखा तो मौके पर किराएदार आपस में उलझे हुए थे। जब यामीन ने उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया तो आरोपी विशाल ने उस पर चाकू से दो बार हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए।

वारदात के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर गए। मगर गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। उधर, हमला करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था जिसे ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

क्या है मामला

दरअसल, आरोपी विशाल अपने दो दोस्तों विकास और राहुल के साथ अपनी पत्नी से मिलने के लिए अमरकोट गया हुआ था जोकि यामीन के किराए के कमरे में रह रही थी। उसके साथ उसका 8 साल का बेटा, बहन और जीजा शकील खान भी रहते थे। दरअसल पत्नी विशाल को छोड़कर पांवटा साहिब में रह रही है उनके बीच काफी अनबन थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles