15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

द स्कॉलर्स होम माजरा में जन्माष्टमी की धूम….

Ashoka Times….26 August 2024

द स्कॉलर्स होम, माजरा की प्रिंसिपल प्रिया जिंदल ने बताया कि शनिवार दिनांक 24 अगस्त को स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण लीला दिखाई जिसमें उन्होंने श्री कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी रासलीला तक के दृश्य को बखूबी प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर गोपी और गोपियां बने बच्चे सब का मन मोह रहे थे।छोटे-छोटे बच्चों के इस उत्साह को देखते हुए उनके अभिभावक भी बहुत खुश हुए।

इस अवसर पर द स्कॉलर्स होम स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र पाल सिंह नारंग, डायरेक्टर गुरमीत कौर नारंग ने स्कूल प्रिंसिपल प्रिया जिंदल और स्कूल कोऑर्डिनेटर अमन वर्मा को हार्दिक बधाई दी । उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह की झांकियां हमारी संस्कृति को बच्चों के भीतर मजबूत करती है। स्कूलों में पढ़ाई खेलकूद के साथ-साथ देश के सस्कृति के लिए भी बच्चों को प्रेरित करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles