12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब और नाहन को मिली पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियां…

लोगों की सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन में रहेंगी तैनात…

Ashoka Times…17 December 2025

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नाहन और पांवटा साहिब पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए ईवी और पेट्रोल कारें मुहैया करवाई गई है।

सिरमौर जिले को हाल ही में दो नए वाहन मिले हैं, जिनमें से एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) है और दूसरा पेट्रोल वाहन है, जिन्हें राष्ट्रीय राजमार्गों पर गश्त और लोगों की सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में पुलिस जल्दी पहुँच सके।

बता दें कि इन गाड़ियों में आधुनिक सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक गैजेट लगे हुए हैं। इन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा है जिससे गाड़ियों को ट्रैक भी किया जा सकता है। इनका उद्देश्य है नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग करना यातायात नियमों का पालन करवाना।

अगर कार्य क्षेत्र की बात करें तो काला आम से कटासन तक और दूसरा कटासन से यमुना बैरियर तक तैनात रहेंगी। इसके कईं फायदे हैं पुलिस को तुरंत किसी घटना या दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में आसानी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles