12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नई सरकार बंद करे ट्रक यूनियनें…उद्योगों को हो रहा नुकसान…अरूण गोयल

कई बड़े उद्योग हो चुके हैं बंद..

Ashoka Times…19 December

पांवटा साहिब में चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष द्वारा की गई बैठक में नई सरकार से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ट्रक यूनियनों को बंद कर देना चाहिए ताकि उद्योगों को बचाया जा सके।

अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल ने कहा कि ट्रक यूनियन उद्योगों पर डन्डे के जौर पर मनमाने दाम वसूल कर रही है जिसके कारण उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार अवैध तरीके से चल रही ट्रक यूनियनों को बंद करें ताकि उद्योग प्रदेश में पनप पाएं और प्रदेश को भी विकासशील बनने में मदद कर सके।

भर्ती मरीजों का हो रहा 1 लाख तक खर्च… निजी अस्पतालों को दी मात…शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई…CMO

अरूण गोयल…उन्होंने कहा कि उद्योग हिमाचल प्रदेश सरकार की ग्रोथ का बड़ा महत्व पूर्ण हिस्सा है ऐसे में उद्योगों से ट्रक यूनियनों द्वारा जबरन वसूली करना किसी के हक़ में नहीं है उन्होंने कहा कि उद्योगों का अधिकार है कि वह खुली मार्केट से ट्रक हायर करें ताकि उद्योगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पांवटा साहिब में उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है उसमें एक बड़ा हिस्सा ट्रांसपोर्टेशन का भी है बेहद अधिक रेट तय कर उद्योगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जाता है जिसके कारण अधिकतर उद्योग बंद होने की कगार पर है।

एनपी सहोता…उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में बड़ी इंडस्ट्रीज़ बंद हो गई उसका बड़ा कारण है कि ये बड़े उद्योग ट्रांसपोर्ट सिस्टम के बोझ को वहन नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि यहां पर देश भर में कैल्सियम कार्बोनेट कैल्सियम सप्लाई करता था लेकिन ट्रांसपोर्ट सिस्टम ने इन्हें बंद होने पर मजबूर कर दिया।

सरकारी अस्पताल में 60 हजार लेकर गरीब मरीजों का हो रहा इलाज…. 

चर्चा के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बताया कि वैसे हाईकोर्ट किसी भी तरह की यूनियन को गैर कानूनी करार दे चुका है लेकिन राजनीति लाभ उठाने के लिए अक्सर इस तरह की यूनियनों को प्रोत्साहित किया जाता है जिसके कारण सीधे तौर पर उद्योग निशाना बनते हैं।

CM सुक्खू हुए कोरोना संक्रमित…. 

उन्होंने कहा कि अगर यूनियन नहीं होगी तो ट्रांसपोर्टेशन का काम और अधिक ज्यादा बढ़ेगा रेट नेगोशिएशन के बाद अधिक से अधिक माल को बाहर सप्लाई करने की आजादी उद्योगों को मिल पाएगी जिसके कारण ट्रांसपोर्टेशन ट्रक यूनियनों से जुड़े ट्रक मालिकों को भी अधिक मुनाफा मिल सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles