16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांवटा साहिब में प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत शिविर होंगे आयोजित- विवेक महाजन*

Ashoka time’s…19 December 

पांवटा साहिब एस डी एम विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत पांवटा साहिब में अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर के दौरान गाँव-गाँव जा कर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा तथा समाधान भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत आज तहसीलदार कार्यालय पांवटा साहिब तथा माजरा में शिविर आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान पटवार सर्किल शिवपुर में 20 दिसंबर, पटवार सर्किल पुरुवाला में 21 दिसंबर तथा 22 दिसंबर को पटवार सर्किल पांवटा, पटवार सर्किल भगानी में 23 दिसंबर व 24 दिसंबर को पटवार सर्किल तारूवाला तथा 25 दिसंबर (रविवार) को पटवार सर्किल भाटावाली में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles