10.9 C
New York
Monday, October 26, 2026

दहेज मांगने वाले आरोपियों को सुनाई न्यायाधीश ने सुनाई 1 वर्ष की सजा….

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायलय संख्या एक के न्यायाधीश की अदलात ने दहेज उत्पीड़न के मामले में एक वर्ष की साधारण कारावास और ₹8000 जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

इस दौरान सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी गोयल पुत्र प्रदीप कुमार गोयल शशी गोयल पत्नी स्वर्गीय प्रदीप गोयल निवासी मकान नंबर 20 बी इंदरपुरी महेश नगर अंबाला कैंट हरियाणा को दोष सिद्ध होने पर धारा 498ए आईपीसी में गौरव गोयल को 1 साल साधारण कारावास व 8000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई।

सह आरोपी गौतम गोयल पुत्र स्वर्गीय प्रदीप कुमार गोयल निवासी अंबाला को सबूतों के अभाव में बरी किया गया।

दोषी गौरव गोयल की शादी शिकायतकर्ता के साथ 16 जनवरी 2011 में पांवटा साहिब में हुई थी। जिसमें वधू पक्ष की तरफ से वर पक्ष को सोने चदी के आभूषण नगद रुपए कपड़े बर्तन लैपटॉप प्रिंटर व अन्य कीमती सामान बतौर दहेज में दिया गया था।

19 जनवरी 2011 को दोषी ने पांवटा आकर पांच लाख नगद व कार की मांग की। इस दौरान शिकायतकर्ता ने उपरोक्त मांग पूरी करने से असमर्थता जाहिर की। तो शिकायतकर्ता के साथ उसके पति सास व देवर ने मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया जिस पर मुकदमा नंबर थाना पांवटा साहिब में दर्ज किया गया।

जिसकी तफ्तीश एएसआई रंजीत राणा द्वारा अमल में लाई गई व उनके द्वारा कार्यवाई अमल में लाकर चालान अदालत में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष में कुल 8 गवाहों के बयां दर्ज करवाए गए। जुर्म सिद्ध होने पर अदालत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय एक ने आरोपीयो धारा 498 आईपीएस में गौरव गोयल को 1 साल साधारण कारावास व 8000 जुर्माना की सजा शशि गोयल को 6 महीने साधारण कारावास व 8000 जुर्माना की सजा सुनाई गई।

गौतम गोयल को उपरोक्त को सबूतों के अभाव में बरी किया गया मुकदमे की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा द्वारा की गई।

सिरमौर जिला में पीएमजीएसवाई के तहत कुल 263 सड़कें स्वीकृत-सुरेश कश्यप

मैनकाइंड ग्रुप ने 256 लोगों का जांचा स्वास्थ्य…नाक कान गला विशेषज्ञ

एचटी और एलटी लाइनों की मुरम्मत कार्य को लेकर 21 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बंद…

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास..

पांवटा साहिब के भव्य मंदिर में नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित…सनातन धर्म सभा 

अदालत में सौंपी जाएगी ददाहू बांध मुआवजा राशि की स्टेट्स रिपोर्ट…

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को किया जाएगा तेज…डा. अजय पाठक

विजिलेंस ने किया वक्फ बोर्ड ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार…

व्यक्ति से 5.14 ग्राम चिट्टा बरामद…आरोपी गिरफ्तार 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles