Home / News / पांवटा साहिब के भव्य मंदिर में नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित…सनातन धर्म सभा 

पांवटा साहिब के भव्य मंदिर में नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित…सनातन धर्म सभा 

पांवटा साहिब के भव्य मंदिर में नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित…सनातन धर्म सभा 

भव्य नगर परिक्रमा व निशान शोभा यात्रा रही आकर्षण…

animal image

Ashoka Times…

पावंटा साहिब में सनातन धर्म सभा द्वारा – संचालित गीता भवन मंदिर में नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन वीरवार को बड़ी धूमधाम से किया गया। आयोजन के दौरान सुबह 8 बजे यमुना घाट पर नव मूर्तियों का अभिषेक व हवन करने के साथ नगर परिक्रमा व निशान शोभा यात्रा निकाली गई।

animal image

जिसमे हजारो की तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान राधे-राधे, जय श्री राम के जयकारो से पांवटा शहर गूंज उठा। यह शोभा यात्रा साढ़े गयारह बजे बद्रीपुर शिव मंदिर से होकर बाजार होते हुए गीता भवन मंदिर तक पहुंची, जहां इन मूर्तियों का पूजन शुरू हुआ। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिये विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

गौरतलब हो कि नवनिर्मित गीता भवन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संकीर्तन महोत्सव का आयोजन भी करवाया जा रहा है। शिवलिंग और शिव परिवार, हनुमान जी, लक्ष्मी नारायण जी, दुर्गा माता, राम दरबार, राधा कृष्ण और खाटू श्याम बाबा जी नव ग्रह ये मूर्तियां स्थापित होगी। पूरे कार्यक्रम का संचालन सनातन धर्म सभा की देख-रेख में आयोजित किया जा रहा है।

बता दें कि इस दौरान 20 से 25 जनवरी तक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रहेगा। जिसमें नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन सुबह आठ बजे से शुरु होगा, जबकि सांयकाल की आरती होगी। वहीं, गुरुवार 26 जनवरी को साढ़े 9 बजे हवन शुरू करने के साथ भव्य संकीर्तन के कार्यक्रम से समाप्ति होगी।

पांवटा साहिब दो दिनों में दो मोटरसाइकिल उठा ले गए बदमाश…. 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को किया जाएगा तेज…डा. अजय पाठक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons