20 C
New York
Friday, October 30, 2026

ट्रक यूनियन पांवटा ने कहा हम प्रदेश सरकार के साथ हैं। आपदा राहत कोष में दिए 2.51 लाख रुपये भेंट

सिरमौर ट्रक यूनियन ने दी आपदा राहत कोष के लिए राहत राशि…

Ashoka Times…5 August 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब की सिरमौर ट्रक यूनियन द्वारा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ₹251000 का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया है।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पांवटा उनकी जन्म भूमि है और कोटखाई उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र के लोगों से सदैव ही उन्हें प्रेम और स्नेह मिला है।

इस मौके पर सिरमौर ट्रक यूनियन के प्रधान बलजीत नागरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बारिश के रूप में जो आपदा बरसी है इसके लिए सिरमौर ट्रक यूनियन इस आफत की घड़ी में प्रदेश सरकार के साथ है । 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप टैक्स का सरलीकरण करते हुए वन टाईम टैक्स जमा करने की सुविधा कर दाताओं को प्रदान की है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से किये अन्य सभी वायदों को क्रमवार पूरा करेगी।

इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक किरणेश जंग, एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, चैयरमैन ट्रक यूनियन सोमनाथ शर्मा और प्रधान बलजीत सिंह नागरा, अवनीत लांबा, असगर अली के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि के अलावा गणमान्य लोग भी उपि है।

सिरमौर में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष-सुमित खिमटा

जल शक्ति विभाग का कारनामा…बिना NOC खोद डाली शहर की सबसे सुंदर सड़क…

कांग्रेस नेता अवनीत लांबा के घर पहुंचे प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री… 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles