11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत…. जांच में जुटी पुलिस

Ashoka time’s…11 March 24

जिला शिमला उपमंडल चौपाल में छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खा कर आत्माहत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान चौपाल के झलास गांव निवासी कृष (18) पुत्र योगेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक छात्र ने जहरीला पदार्थ गलती से निगल लिया।छात्र ने शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

 

मृतक के पिता ने पुलिस को बयान में बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कृष 12वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि छोटा बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। मां अपने छोटे बेटे को साथ लेकर पैतृक गांव चली गई थी। 29 फरवरी को वापस शिमला आई तो कृष्ण ने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है और उल्टी आ रही है। बीते दो मार्च को कृष की तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। गंभीर हालत में देखते हुए उसे पीजीआई रैफर किया गया है।

पीजीआई से इसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जिससे उसे आराम हो गया था। 7 मार्च को कृष की छाती में दोबारा तकलीफ हुई। जिसके बाद उपचार के लिए उसे आईजीएमसी ले जाया गया। 10 मार्च को आईजीएमसी में कृष की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान कृष ने पिता को बताया था कि 29 फरवरी को उसने गलती से जहरीला पदार्थ पी लिया था लेकिन उस पर किसी ने ऐसा करने के लिए दबाव नहीं डाला था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इसे मृतक के पिता के हवाले कर दिया।योगेंद्र ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रचने वालों पर मामला दर्ज,

शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ कर छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- रोहित ठाकुर

पांवटा में दर्दनाक सड़क हादसा..पुलिस जवान की मौके पर ही मौत

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण…युवक के खिलाफ मामला दर्ज 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles