19.3 C
New York
Friday, November 6, 2026

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग ने किया बर्खास्त…पांवटा साहिब…

Ashoka Times…30 July 2025

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में अभी सूचना जारी की गई है।

आरोपित शिक्षक के खिलाफ 9 मई 2023 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि जब वह पांवटा साहिब स्कूल में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत था, तब उसने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न जैसी गंभीर हरकत की थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जहां से बाद में उसे जमानत मिली।

ये भी पढ़ें …. कैसे करता था…

http://www.ashokatimes.com/सिरमौर-न्यूज़-के-कथित-एडि/ 

घटना के बाद आरोपी को सोलन जिला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयोठी में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच की, जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए। आरोपी अपने पक्ष में कोई ठोस साक्ष्य या गवाह पेश नहीं कर सका।

विभागीय जांच पूरी होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने कठोर कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार को सरकारी सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

Previous articleBig Jackpot App
Next articleOdds Online Blackjack

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles